Tuesday, January 27, 2015

ट्विटर पर ईश्वर

(दोस्तों, Twitter भी क्या मजेदार जगह है. यहाँ भगवान भी Tweet करते हैं. जी हाँ, God नाम के ट्विटर हैंडल (@TheTweetOfGod) से खूब मजेदार ट्वीट किए जाते हैं. मैंने आपके लिए कुछ चुनिंदा Tweets का अनुवाद किया है.)


















God के ट्वीट 
(अनुवाद: मनोज पटेल)
 
मुझे पढ़ना चर्च जाने के बराबर है, रीट्वीट करना मिशनरी काम करने के बराबर, और मुझे ऐसे सवाल ट्वीट करना जिनका मैं जवाब नहीं देता बराबर है प्रार्थना करने के.
** ** **

इसे रीट्वीट करने पर आप अपनी मर्जी का पाप कर सकते हैं.
** ** **

सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला का निधन हो गया. 50 मिलियन सालों में वे तेल हो जाएंगे. 
**  **  **

मैं ईश्वर हूँ, तुम्हारा भगवान, ब्रह्माण्ड का स्वामी, सर्वशक्तिमान, दिक एवं काल का रचयिता. और हाँ, हँसी-मजाक बर्दाश्त कर सकता हूँ मैं. 
** ** ** 

आज #मैंशार्लीहूँ के समर्थन में मेरी इज्जत का कचरा कर डालो लोगों. 
** ** ** 

ऐसे ही वक्तों पर मैं सोचता हूँ कि काश मैं सचमुच होता.
** ** ** 

अमेरिका की नई संसद में 80% श्वेत हैं, 80% पुरुष, 92% ईसाई और 99% 1%. 
** ** ** 

यदि मेरा अस्तित्व है तो इसे रीट्वीट मत करना.
** ** ** 

अत्यधिक ताकत के साथ अत्यधिक गैर-जिम्मेदारी आती है. 
** ** ** 

"बाल यौन शोषण के सजायाफ्ता अपराधी ने 30 लाख की फ्लोरिडा लॉटरी जीती." लेकिन मेरा अस्तित्व है, कसम से. 
** ** **   

अगली बार मैं बिना चमड़ी वाले इंसान बनाऊंगा. न नस्लभेद रह जाएगा, न मुंहासे. 
** ** ** 

बता दूँ, ताकि सनद रहे कि मैं हजारों साल से हंगर गेम्स चला रहा हूँ. 
** ** ** 

अगली बार कोई किताब लिखूं तो शायद मैं नॉन-फिक्शन पर हाथ आजमाऊँ. 
** ** **   

मजेदार बात यह है कि ग्लोबल वॉर्मिंग को मनगढ़ंत मानने वाले तकरीबन सभी लोग मुझे मनगढ़ंत नहीं मानते.  
** ** **  

यदि इस पर विश्वास करना बेतुका है कि मैं ट्विटर के 140 कैरेक्टर्स के माध्यम से दुनिया से संवाद स्थापित करता हूँ तो इस पर विश्वास करना बेतुका क्यों नहीं कि मैंने छह दिन में दुनिया बना डाली.
** ** **

इसे रीट्वीट करने पर आपको जन्नत मिलेगी. जी हाँ, अब स्टैण्डर्ड इतना ही गिर गया है. 
** ** **    

अपने भीतर कहीं गहरे मुझे भी पता है कि मैं नहीं हूँ. 
** ** **   

7 comments:

  1. मज़ा आगया..... बहुत तीखापन लिए.....

    ReplyDelete
  2. मैं इस ट्विटर हैंडल को फॉलो करता हूँ मगर उन्हें हिंदी में पढना भी बहुत रोचक लगा| धन्यवाद|

    ReplyDelete
  3. मैं इस ट्विटर हैंडल को फॉलो करता हूँ मगर हिंदी में पढ़कर रोचक लगा|

    ReplyDelete
  4. वाह...बहुत रोचक

    ReplyDelete
  5. कमाल.... कमाल...कमाल....

    ReplyDelete
  6. हाहाहा... मनोज भाई अब तो मुझे पूरा भरोसा हो गया है कि मैं ही ईश्वर हूँ। अह्म ब्रम्हास्मि... कमाल की फिरकी ली हमरे भगवानजी ने...

    ReplyDelete