पाब्लो नेरुदा की 'सवालों की किताब' से कुछ और सवाल...
कुछ सवाल : पाब्लो नेरुदा
(अनुवाद : मनोज पटेल)
इत्ते बड़े-बड़े हवाई जहाज
क्यों नहीं उड़ा करते अपने बच्चों के साथ?
कौन सी पीली चिड़िया
नींबुओं से भर लेती है अपना नीड़?
हेलीकाप्टरों को वे सिखाते क्यों नहीं
शहद चूस लेना धूप से?
आज रात कहाँ छोड़ दिया है
पूनम के चाँद ने आटे का अपना बोरा?
:: :: ::