Showing posts with label इन्गे पेडरसन. Show all posts
Showing posts with label इन्गे पेडरसन. Show all posts

Tuesday, December 20, 2011

इन्गे पेडरसन : चंचल बेटी के नाम एक चिट्ठी

डेनमार्क की कवि-कथाकार इन्गे पेडरसन के चार कविता-संग्रह, दो कहानी-संग्रह और दो उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं. उन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं. 



 








चंचल बेटी के नाम एक चिट्ठी : इन्गे पेडरसन 
(अनुवाद : मनोज पटेल)

मत सुनना मेरी 
जब कहूं 
मानो मेरी बात 

अनदेखा कर जाना 
जब कहूँ 
ख़त्म हो चुकी है इंसानियत 

नजरअंदाज कर देना 
जब रोजाना जताने लगूँ 
अपनी यंत्रवत ज़िंदगी के बारे में  

इस्तेमाल तो करना 
मेरा सुरक्षा जाल  
मगर निकल जाना उससे 
जब वह बन जाए एक कपटी फंदा   

मदद लेना मेरे हाथों की 
मगर तोड़ देना उन्हें 
यदि वे बन जाएं तुम्हें घेरे रहने 
और कुरूप करने वाले घिनौने शिकंजे 

मत देखना 
मत सुनना मुझे 
कसूरवार मत समझना खुद को 

उड़ना ! 
                    :: :: :: 
manoj patel 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...