Showing posts with label एवा लिप्सका. Show all posts
Showing posts with label एवा लिप्सका. Show all posts

Thursday, July 26, 2012

एवा लिप्सका : एक कविता पाठ में कुछ सवाल

पोलिश कवियत्री एवा लिप्सका की एक और कविता...   

 
एक कविता पाठ में कुछ सवाल : एवा लिप्सका 
(अनुवाद : मनोज पटेल) 

आपका पसंदीदा रंग कौन सा है? 
आपका सबसे अच्छा दिन? 
क्या कोई कविता आगे निकल गई आपकी कल्पना से? 
क्या आपको कोई उम्मीद है? 
आप डराती हैं हमें. 
आसमान काला क्यों है? 
समय को किसने मार गिराया? 
क्या वह एक खाली हाथ था, समुद्र भर में 
तैरता एक हैट? 
अंत्येष्टि की पुष्पमाला के साथ 
शादी का जोड़ा क्यों? 
जंगल की पगडंडियों की बजाय 
अस्पताल का बरामदा क्यों? 
भविष्य की बजाय भूत क्यों?
आप आस्तिक हैं? या नहीं हैं? 
आप डराती हैं हमें. 
हम भागते हैं आपके पास से. 

मैं रोकने की कोशिश करती हूँ उन्हें 
सीधे आग में जा भागने से. 
            :: :: :: 

एवा लिप्सका की एक और कविता यहाँ है. 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...