Showing posts with label विस्वावा शिम्बोर्स्का. Show all posts
Showing posts with label विस्वावा शिम्बोर्स्का. Show all posts

Sunday, September 11, 2016

विस्वावा शिम्बोर्स्का की कविता


















11 सितंबर की एक तस्वीर : विस्वावा शिम्बोर्स्का 
(अनुवाद : मनोज पटेल) 

वे कूद पड़े जलती मंज़िलों से - 
एक, दो, कुछ और, 
कुछ ऊपर, कुछ नीचे. 

तस्वीर ने रोक रखा है उन्हें जीवित, 
और फिलहाल सहेज रखा है उन्हें 
धरती के ऊपर, धरती की ओर.  

अब भी साबुत है हर एक 
अपने ख़ास चेहरे 
और भलीभांति छिपे हुए खून के साथ. 

अभी काफी वक़्त है 
बालों के बिखरने में, 
और जेबों से 
कुंजियों और सिक्कों के गिरने में. 

वे अब भी हैं हवा के फैलाव के भीतर, 
उन जगहों के विस्तार में 
जो अभी-अभी बनी हैं. 

मैं उनके लिए सिर्फ दो काम कर सकती हूँ - 
इस उड़ान का बयान करूँ 
और न जोड़ूँ कोई आखिरी पंक्ति.
             :: :: :: 

मूल पोलिश से Clare Cavanagh और Stanistaw Baranczac के अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...