Tuesday, April 19, 2011

गिओर्गि गस्पदीनव की कविता

बुल्गारिया के प्रसिद्द कवि गिओर्गि गस्पदीनव का परिचय और उनकी एक कविता आप इस ब्लॉग पर पढ़ चुके हैं. आज उनकी एक और कविता, जिसका शीर्षक है - * * * 












* * *
                                 पहले कौन आया - अंडा या मुर्गी ?
                                 जवाब है : वह नाम जो गैरहाजिर है.
                                                                       गास्तिन 
शुरुआत में 
मुर्गी और अंडा 
चुपचाप बैठे हुए 
एक दूसरे के सामने 
उन्हें नहीं मालूम 
कि किसे बोलना चाहिए 
पहला शब्द 
(या शब्द का अस्तित्व नहीं है 
या शब्द अभी तक अज्ञात है)
तो वे बैठे रहते हैं गूंगे बने 
और कोई नहीं 
कहता 
माँ
                    + +

(अनुवाद : मनोज पटेल)

7 comments:

  1. vaah yaar , tumhaara kaam gzab ka hai sabse alag .dunia bhar ke lekhko ka hindi mai translation . yhaan hindostan mai is par kaam bhut hee viral hua hai . sirf soviat sangh ke smay mai hota tha ..... gd ....:)

    ReplyDelete
  2. वाह यार , तुम्हारा काम खूबसूरत है सबसे अलग | दुनियाभर के लेखकों का हिंदी में अनुवाद ! वो भी जिन्दा | यहाँ हिन्दोस्तान में इस पर बहुत ही विरल काम हुआ है | पहले होता था , सोवियत संघ के काल में , उसके बाद सिर्फ आपने किया है ये काम ...............

    ReplyDelete
  3. सर्वप्रथम माँ का अस्तित्व होता है ,यह तो निर्विवाद है !
    सुन्दर कविता ! आभार ,मनोज जी !

    ReplyDelete
  4. बहुत खूब ! और कोई नहीं कहता माँ, तभी अबूझ है यह पहेली !

    ReplyDelete
  5. कविता तो सुन्दर है ही ..और भी सुन्दर है अनीता जी का कमेंट- कोई नहीं करता मां, तभी अबूझ है यह पहेली-वाह वाह

    ReplyDelete
  6. lovely work...keep doing..pranam...

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...