Saturday, April 14, 2012

अफ़ज़ाल अहमद सैयद : नाचते हुए आदमी के दिल का निशाना

अफ़ज़ाल अहमद सैयद की एक और कविता... 

 
हम किसी से पूछे बग़ैर ज़िंदा रहते हैं : अफ़ज़ाल अहमद सैयद 
(लिप्यंतरण : मनोज पटेल) 

खंजर के फल पर 
एक तरफ़ तुम्हारा नाम लिखा है 
और दूसरी तरफ़ मेरा 

जिन्हें पढ़ना आता है 
हमें बताते हैं 
हमें क़त्ल कर दिया जाएगा 

जो दरख़्त उगाता है 
हमें एक सेब दे देता है 
हम खंजर से सेब को 
दो टुकड़े कर देते हैं 

हम किसी से पूछे बग़ैर ज़िंदा रहते हैं 
और किसी को बताए बग़ैर 
मोहब्बत करते हैं 

मैंने गिनती सीखी 
और याद रखा 
तुम तक पहुँचने के लिए मुझे 
कितनी सीढ़ियाँ तय करनी पड़ती हैं 

एक दिन तुम यह सारी सीढ़ियाँ 
नज़्मों की किताब पर रखकर 
मुझे दे दोगी 

एक दिन मैं तुम्हें बताउंगा 
"समुन्दर वहां से शुरू होता है 
जहां से खुश्की नज़र आनी ख़त्म हो जाए" 

फिर हम जब चाहेंगे 
नज़्मों की किताब से 
एक वरक़ फाड़कर कश्ती बना लेंगे 
और 
दूसरा वरक़ फाड़कर 
समुन्दर 

फिर हम जब चाहेंगे 
ज़मीन की गर्दिश रोककर 
रक़्स करने लगेंगे 

नाचते हुए आदमी के दिल का निशाना 
मुश्किल से लिया जा सकता है 
                    :: :: :: 

वरक़  :  पृष्ठ, पन्ना 
गर्दिश  :  चक्कर 
रक़्स  :  नृत्य 

6 comments:

  1. अद्भुत सोच... सुन्दर कविता!
    आभार!

    ReplyDelete
  2. .
    नाचते हुए आदमी के दिल का निशाना
    मुश्किल से लिया जा सकता है !

    अद्भुत और बहुत सुंदर कविता और उतना ही सुंदर,सहज अनुवाद ! आभार मनोज जी !

    ReplyDelete
  3. आज की सुबह को आबाद कर दिया.....मनोज..इतना शानदार अनुवाद, जी करता है तुम्हारा स्नेह से माथा चूम लूँ.......

    ReplyDelete
  4. vah Manoj ji,kitani bar padhu ,kitani sundar rachana hai,man parfullit ho gaya hai,aaj ka din achcha karane ke liye DHANAYABAD...

    ReplyDelete
  5. वाह.........
    लाजवाब चयन और बेहतरीन अनुवाद मनोज जी...

    शुक्रिया.. .

    ReplyDelete
  6. इतने अच्छे अनुवाद जैसे हम उन्हें मूल भाषा में लिखे गये हो
    आपके अनुवाद स्वाभाविक है अफजाल अहमद हमारे समय के जरूरी कवि है
    कविमित्र विजय कुमार नें पहल के लिये उनके अनुवाद किये थे
    आपका काम बहुत अदभुत है दुनियां भर के कवि एक साथ
    पढ्ने को मिलते है शुभकामनाये और बधाई
    स्वप्निल श्रीवास्तव

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...