Saturday, January 7, 2012

लैंग्स्टन ह्यूज : जोहान्सबर्ग की खदानें

लैंग्स्टन ह्यूज की एक कविता...

 
जोहान्सबर्ग की खदानें : लैंग्स्टन ह्यूज 
(अनुवाद : मनोज पटेल)

जोहान्सबर्ग की खदानों में 
काम कर रहे हैं 
२४०००० अफ्रीकी मूल निवासी. 
किस तरह की कविता 
तुम बना सकते हो 
इस बात से? 
२४०००० मूल निवासी 
काम कर रहे हैं 
जोहान्सबर्ग की खदानों में. 
               :: :: :: 
मनोज पटेल, ब्लॉगर एवं अनुवादक, तमसा मार्ग, अकबरपुर, जिला - अम्बेडकरनगर (उ. प्र.), पिनकोड - २२४१२२, मोबाइल फोन - ९८३८५९९३३३     

3 comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...