Saturday, January 14, 2012

लैंग्स्टन ह्यूज की चार कविताएँ


लैंग्स्टन ह्यूज की चार कविताएँ... 

 











लैंग्स्टन ह्यूज की चार कविताएँ 
(अनुवाद : मनोज पटेल)

अश्वेत मजदूर 

बहुत मेहनत करती हैं मधुमक्खियाँ. 
उनसे छीन लिया जाता है उनकी मेहनत का फल. 
हम भी हैं मधुमक्खियों की ही तरह -- 
मगर ऐसे ही नहीं चलेगा 
हमेशा. 
               :: :: :: 

जोड़ 

7x7+ प्रेम = 
ऎसी संख्या 
जो बहुत अधिक होगी 
7x7- प्रेम 
से.
            :: :: ::                

पार्क की बेंच 

मेरी ज़िंदगी बीत रही है पार्क बेंच पर. 
और तुम्हारी पार्क एवन्यू में.  
बहुत फर्क है 
हम दोनों के बीच. 

मैं एक-एक पाई भीख माँगता हूँ भोजन के लिए -- 
और तुम्हारे यहाँ हैं खानसामा और नौकरानी. 
मगर अब जाग रहा हूँ मैं! 
कहो, क्या डर नहीं लग रहा तुम्हें 

कि क्या पता, हो सकता है ऐसा 
दो-एक सालों में 
पहुँच जाऊं मैं 
पार्क एवेन्यू में. 
               :: :: ::   

अंतिम मोड़ 

जब आप मुड़ते हैं किसी मोड़ से 
और टकरा जाते हैं खुद से ही 
तो जान जाते हैं कि आप 
मुड़ चुके हैं बाक़ी सारे मोड़ों से. 
               :: :: :: 
Manoj Patel, Tamsa Marg, Akbarpur, Ambedkarnagar, Phone : 09838599333

11 comments:

  1. गूढ़ चिंतन और सहज अनुभूतियों से सृजित बेजोड़ कविताओं का सुन्दर अनुवाद!

    ReplyDelete
  2. चारों कवितायेँ अपने आप में बेहतरीन.....बहुत बढिया चयन एवं अनुवाद....!!

    ReplyDelete
  3. सुन्दर सार्थक पोस्ट, आभार.

    ReplyDelete
  4. छोटी ले‍किन नए बिम्‍बों की कविताएं। सुंदर और सहज कविताएं।

    ReplyDelete
  5. वाह वाह....
    बहुत बढ़िया...
    सब एक से बढ़ कर एक..
    शुक्रिया.

    ReplyDelete
  6. अच्छी कविताएं. 'अश्वेत मज़दूर', 'जोड़' और 'अंतिम मोड़' बेजोड हैं, अपने लघु आकार के बावजूद. कविताओं के तुम्हारे चयन के लिए हर बार तुम्हें बधाई देने को जी चाहता है, मनोज, और अनुवाद की सादगी के लिए भी.

    ReplyDelete
  7. बहुत बहुत आभार मनोज जी इन्हें हम तक पहुंचाने का.एक गुज़ारिश है, इनकी 'अ ड्रीम डेफर्ड'हो सके तो यहाँ पढ़वाएं.अगर यहाँ पहले से ही है तो मैं खोजता हूँ.

    ReplyDelete
  8. बहुत अच्छी कवितायेँ ..........बहुत अच्छा अनुवाद ! बधाई मनोज जी !

    ReplyDelete
  9. bahut badhiya ..antim mod to laajvaab hai

    ReplyDelete
  10. बेहतरीन ....अंतिम मोड तो लाजवाब है

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...