Saturday, May 28, 2011

जहां लिबर्टी एक स्टैचू है


निकानोर पार्रा की एंटीपोयम्स... 





 








अमेरिका 

जहां लिबर्टी 
एक स्टैचू है 
                    * * * 

मोना लिसा 

सभी मशहूर पेंटिंग्स की तरह 
यह पेंटिंग भी 100% बेहतर हो जाती है 
अगर हम इसे उल्टा लटका दें 

बस इसे 180 डिग्री घुमा दो 
मूंछ बनाने की कोई जरूरत नहीं 
                    * * *

जनसंख्या विस्फोट को रोकने का सूत्र 

ईसा मसीह के दिखाए रास्ते पर चलो 
जिनके कोई औलाद नहीं थी 

या सीधे-सीधे परमपिता परमेश्वर के आदर्श का पालन करो 
जिनके लिए एक ही औलाद काफी थी 
                    * * *

 (अनुवाद : मनोज पटेल) 

3 comments:

  1. कमाल का पर्याय हैं ये रचनाएँ !
    इनपर वह प्रसिद्द उक्ति सटीक बैठती है ----
    "देखन में छोटी लगें घाव करें गंभीर "!
    बहुत बहुत धन्यवाद मनोज जी !

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...