Thursday, February 9, 2012

पाब्लो नेरुदा : क्या बयान करती हैं पत्तियाँ

पाब्लो नेरुदा के कुछ और सवाल... 
 
कुछ सवाल : पाब्लो नेरुदा 
(अनुवाद : मनोज पटेल) 

कितने दिन जिएगा गैंडा 
वह अगर नर्म-दिल हो जाए

क्या बयान करती हैं पत्तियाँ 
आने वाले बसंत के बारे में? 

सर्दियों में क्या पत्तियाँ 
जड़ों में रहती हैं चोरी-छिपे? 

पृथ्वी के बारे में क्या जाना पेड़ ने 
आसमान से बताने के लिए? 
               :: :: ::  
Manoj Patel Blog, vishv kavita 

2 comments:

  1. सवाल...बेमिसाल...

    ReplyDelete
  2. कितने खूबसूरत प्रश्न हैं!

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...